Monday, February 16, 2026

बैंक के कैशियर ने किया गबन, केस दर्ज

Must Read

बैंक के कैशियर ने किया गबन, केस दर्ज

कोरबा। स्मॉल फिनेंस बैंक से पांच लाख रुपए गबन के आरोप में पुलिस ने बैंक के कैशियर पर केस दर्ज किया है। आरोपी कैशियर ओडि़सा के बरगढ़ का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि घंटाघर के पास इसाफ स्माल फिनेंस बैंक की शाखा है। इसमें शाखा प्रबंधक और कैशियर के अलावा अन्य स्टॉफ कार्यरत हैं। शाखा प्रबंधक मनोज रौठार ने कैशियर पर बिरेन्द्र गिरना पर पांच लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। सिविल थाना में बिरेन्द्र पर केस दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि बिरेन्द्र गिरना बतौर कैशियर शाखा में कार्यरत है। एक अगस्त शुक्रवार को बिरेन्द्र शाखा में नहीं पहुंचा। प्रबंधन मनोज राठौर ने बिरेन्द्र से सम्पर्क किया। लेकिन उससे सम्पर्क नहीं हो सका। काफी देर इंतजार के बाद कैश नहीं खुला। ग्राहकों को परेशानी होने लगी। तब प्रबंधक मनोज शाखा के कैश की डुप्लीकेट चाबी लेने के लिए इक्किटास स्माल फिनेंस बैंक पहुंचा। वहां से चाबी लेकर शाखा पहुंचा। बैंक के कैश को खोला गया। कैश का मिलान किया गया। उसमें पांच लाख रुपए कम मिले। शाखा प्रबंधन ने घटना की जानकारी बैंक के शीर्ष अधिकारियों को दिया। सिविल लाइन थाना को अवगत कराया गया। पुलिस ने कैशियर बिरेन्द्र गिरना पर केस दर्ज कर लिया है। बैंक के दस्तावेज में दर्ज बिरेन्द के नाम और पता पर पुलिस ने गबन का केस दर्ज किया है। बिरेन्द्र गिरना ग्राम बतुंन्डा, बरगढ़ पैईकमाल, उड़ीसा का रहने वाला है। पुलिस बिरेन्द्र की पतासाजी कर रही है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This