बैठक कैंसिल, अब अगली में होगी चर्चा
कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व केंद्रीय कर्मशाला में वेलफेयर कमेटी की बैठक कल होने वाली थी जो किसी कारणवश नहीं हो पाई। अब अगली बैठक में कालोनियों के रखरखाव के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस बैठक में दिनेश साहू, बाबूलाल चंद्रा, एन.के.साव, विपिन सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल होंगे। इन सदस्यों को कालोनी के रखरखाव के लिए जिम्मेदारी दी गई है। समय-समय पर वे कालोनी में जाकर निरीक्षण करते हैं और कर्मचारियों से भी मुलाकात करते हैं। कर्मचारियों से मुलाकात करने के बाद रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को दिया जाता है। बरसात के मौसम के पहले भी नालियों के रखरखाव के लिए इनके द्वारा दौरा किया गया था। इसके अलावा सीआरसी क्लब की समस्याओं पर भी चर्चा की गई थी। कुछ दिनों बाद वेलफेयर कमेटी की बैठक होगी जिसमें कालोनियों के रखरखाव पर विचार विमर्श किया जाएगा।
![]()

