Sunday, February 22, 2026

बैरियर के बाहर खड़ी ट्रेलर में लगी आग

Must Read

बैरियर के बाहर खड़ी ट्रेलर में लगी आग

कोरबा। कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से कुसमुंडा खदान प्रवेश करने वाले मार्ग पर 5 नंबर बैरियर के बाहर शनिवार की तड़के लगभग 4 बजे एक खड़ी ट्रेलर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया, और कुछ देर में आग ने पूरे केबिन को स्वाहा कर दिया। केवल लोहे और टीन का ढांचा शेष रह गया। ट्रेलर क्रमांक सीजी10 सी 6352 के चालक ने बताया कि वह कुसमुंडा खदान में कोयला लदान के लिए प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान केबिन में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिस वजह आग लग गई, आग बुझाने के लिए मदद बुलानी चाही पर कुसमुंडा खदान में घुसने के लिए आगे पीछे चारों तरफ ट्रेलरों को कतार लगी हुई थी, चाह कर भी मदद मौके पर नही पहुंच पाई, ऐसे में ट्रेलर को जलते हुए देखने के सिवाय कोई चारा नहीं था।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This