Wednesday, February 18, 2026

बोनस पर चर्चा के लिए बैठक 9 को संभावित

Must Read

बोनस पर चर्चा के लिए बैठक 9 को संभावित

कोरबा। कोयला कामगारों को बोनस (पनफार्मेंस लिंक्ड रिवार्ड) के लिए होने वाली मीटिंग का खासा इंतजार है। कोल इंडिया लिमिटेड की स्टैंडडाइजेशन कमेटी में बोनस पर निर्णय होता है। बताया है गया है कि इस कमेटी की बैठक संभवत: 9 अक्टूबर को नई दिल्ली में हो सकती है।इधर, 2023 में कितना बोनस मिलेगा, इसको लेकर कयासों का दौर चल रहा है। 2022 में 76,500 रुपए बतौर बोनस भुगतान हुआ था। बीते वर्षों के भुगतान के लिहाज से माना जा रहा है कि इस साल 80 से 82 हजार के बीच बोनस मिलेगा।कोल सेक्टर के सबसे बड़े श्रमिक संगठन एचएमएस के नेता नाथूलाल पांडेय ने कहा कि इस साल एक लाख रुपए बोनस से कम में समझौता नहीं किया जाएगा। श्री पांडेय ने कहा कि कुछ भी हो जाए एक लाख रुपए बोनस लेकर रहेंगे।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This