बोरवेल के गड्डे में गिरी मासूम, मौत, कुसमुंडा में शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रंद्धाजलि

Must Read

बोरवेल के गड्डे में गिरी मासूम, मौत, कुसमुंडा में शोक सभा आयोजित कर दी गई श्रंद्धाजलि

कोरबा। बीते दिनों राजस्थान के कोटपूतली में 3 साल की बच्ची 150 फिट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बचाव कर शुरू किया था 10 दिन के बाद भूखी प्यासी बच्ची चेतना को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन बच्ची चेतना की जान नहीं बच सकी। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में मृत बच्ची चेतना को 2 मिनट का मौन धारण कर व मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विकेश झा ने सरकार से अपील की है कि ऐसे लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब खुले बोरवेलो में गिरने से किसी मासूम की मौत हुई हो। पहले भी देश व प्रदेश में ऐसे ही हादसों में बच्चों की जान जा चुकी है। इतने हादसे के बाद भी लोग लापरवाही बरतने से बाज नहीं आ रहे हैं। लोग अभी अपने घरों और खेतों में लापरवाही पूर्वक बोर खुला छोड़ देते हैं। ऐसे में इन लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ईश्वर से प्रार्थना की गई कि बालिका की आत्मा की शांति और परिजन को दुख सहने की शक्ति मिले। इस अवसर पर कॉलोनी क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This