Monday, February 16, 2026

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शेड्यूल जारी

Must Read

बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन शेड्यूल जारी

कोरबा। हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 के आवेदन फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2025 नियमित परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन फार्म भरने का सामान्य शुल्क के साथ 18 जून से 31 अगस्त तक निर्धारित है। इसी तरह स्वाध्यायी/अवसर परीक्षा हेतु छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 1 से 30 जुलाई तक तथा विलम्ब शुल्क के साथ 1 से 15 अगस्त तक एवं विशेष विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 16 से 30 अगस्त तक निर्धारित है। परीक्षा एवं परीक्षा संबंधी निर्देश, शुल्क में छूट आदि की विस्तृत जानकारी मण्डल की वेबसाइट पर पृथक से जारी की जावेगी।

Loading

Latest News

नाली में राख फेंकने के विवाद पर धारदार हथियार से हमला

कोरबा। कोतवाली अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी मोहल्ला में कंचन परिवार सहित निवास करती है। वह सर्वमंगला मंदिर के समीप...

More Articles Like This