Monday, February 23, 2026

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

Must Read

बोर्ड परीक्षा व होली को लेकर थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की बैठक

📍 बांकी मोंगरा: आगामी बोर्ड परीक्षाओं एवं होली पर्व को ध्यान में रखते हुए थाना बांकी मोंगरा में डीजे संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने की।

बैठक में प्रभारी श्री टंडन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा निर्धारित समय सीमा और ध्वनि स्तर का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

होली पर्व के मद्देनज़र डीजे संचालकों को निर्देशित किया गया कि—

  • बिना अनुमति डीजे का संचालन नहीं किया जाए।
  • रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्णतः बंद रखा जाए।
  • अश्लील गीतों एवं भड़काऊ सामग्री का प्रसारण न किया जाए।
  • कानून-व्यवस्था प्रभावित होने पर संबंधित संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे।

थाना प्रभारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है। सभी संचालकों से सहयोग की अपील करते हुए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक में क्षेत्र के कई डीजे संचालक उपस्थित रहे और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This