Wednesday, February 11, 2026

बौर से लदे आम के पेड़, अच्छी पैदावार की उम्मीद

Must Read

बौर से लदे आम के पेड़, अच्छी पैदावार की उम्मीद

कोरबा। इस बार आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद है। आम के पेड़ बौर से लदे हुए हैं। मौसम ने साथ दिया तो इस बार जबरदस्त फल पेड़ों में लगेंगे। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही प्रकृति में बदलाव नजर आने लगा है। पेड़ों पर नई कोपलें, रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से वातावरण महकने लगे हैं। आम के पेड़ बौर से लद गए हैं। इधर सरसों के पौधों पर भी पीले फूल आ चुके हैं। पुराने पत्ते गिरने लगे हैं। पेड़ों पर कोमल-कोमल नई पत्तियां आने लगी हैं। मौसम की इस अंगड़ाई और बसंत के आगमन से प्रकृति आनंदमय हो गया। आम के बौर और फूलों की सुंगध वातावरण को बासंती बना रही है। आम के पेड़ों पर आए बौर को देखकर किसानों को अच्छी पैदावार की उम्मीद है। अंधड़ और बेमौसम बारिश से बौर गिर न जाए, इसकी चिंता किसानों को सता रही है। अप्रैल में पेड़ों पर छोटे-छोटे आम के फल आ जाएंगे। बसंत का मौसम आम लोगों को खूब भाता है। इस दौरान न तो अधिक ठंड होती है और न ही अधिक गर्मी पड़ती है। इससे मौसम खुशनुमा होता है। इस मौसम में मनुष्य के साथ-साथ पक्षियों में भी नई ऊर्जा भर जाती है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This