Saturday, May 31, 2025

ब्रेकर में उछल रही वाहन, हो रहे हादसे, रजगामार-रिस्दी मुख्य मार्ग पर अमानक ब्रेकर से बढ़ी परेशानी

Must Read

ब्रेकर में उछल रही वाहन, हो रहे हादसे, रजगामार-रिस्दी मुख्य मार्ग पर अमानक ब्रेकर से बढ़ी परेशानी

कोरबा। रजगामार-रिस्दी मुख्य मार्ग पर अमानक ब्रेकर बनाया जा रहा है, जिससे रोजाना वाहन चालक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। हालांकि ब्रेकर सड़क हादसों और वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने के लिए तैयार किया जाता है, लेकिन यहाँ मुख्य मार्ग पर बिना मापदण्ड के फिल्टर चौक, मुख्य बैरियर, डुमाडीह सहित कुछ स्थानों पर अमानक ब्रेकर तैयार किया जा रहा है। जिससे रोजाना वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। रजगामार-रिस्दी मुख्य मार्ग की दूरी लगभग10 किलोमीटर है। कुछ वर्ष पूर्व जर्जर सड़क को एसईसीएल द्वारा मरम्मत किया गया। जिससे राहगीरों को आवागमन करने मे सुविधा मिल रही है। पहले जर्जर सड़क के कारण हादसे होते थे, अब अमानक ब्रेकर दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। एसईसीएल द्वारा जब से सड़क मरम्मत कार्य किया गया है तब से हादसों पर नियंत्रण लगा है, लेकिन कुछ दिनों से इन मार्गो पर अमानक ब्रेकर तैयार किया जा रहा है। जिससे रोजाना सड़क हादसे होने लगे हैंद्य गुरुवार को वाहन चालक रजगामार से कोरबा की ओर जा रहा था तभी उसका वाहन ब्रेकर से गुजरा। ब्रेकर अमानक होने कारण वाहन के पीछे बैठा युवक उछल कर नीचे गिर गया। हालांकि वाहन की गति धीमी होने कारण किसी प्रकार की बड़ी घटना नहीं हुई। इसी तरह दो पहिया वाहन पर एक परिवार इस मार्ग से गुजर रहा था कि बैरियर के पास बने ब्रेकर से वाहन गुजरते ही पीछे बैठी महिला के गोद से दुधमुंहा बच्चा नीचे गिर गया। शुक्रवार को शांतिनगर निवासी अपने कार्य से रजगामार से कोरबा की ओर निकला था। वह भी इसी अमानक ब्रेकर की वजह से हादसे का शिकार हो गया। इस प्रकार जब से इस मार्ग पर अमानक ब्रेकर तैयार किया गया है तब से यह मार्ग सड़क हादसों की वजह से सुर्खियों आने लगा है। इस विषय पर क्षेत्र के पुराने लोगों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस मार्ग को लगभग 50 से अधिक वर्षों से देख रहे हैं। आज तक मार्ग पर एक भी जगह ब्रेकर की आवश्यकता महसूस नही की गई। अब जगह जगह ब्रेकर बनाया जा रहा है। जिससे सड़क हादसे होने लगे हैं। इसके बाद भी ब्रेकर इस तरह तैयार किया जा रहा है जिसका कोई मापदण्ड नहीं है। इलाका जंगली क्षेत्र है। जिसके कारण मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही है। प्रकाश व्यवस्था नहीं होने कारण मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। जिससे सड़क हादसा होने का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि मार्ग को ब्रेकर नही बल्कि स्ट्रीट लाइट की जरूरत है। जंगली क्षेत्र होने कारण इस मार्ग पर जंगली जानवर भी रात में मार्ग पर देखे जा चुके हैं।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की हुई बैठक सम्पन्न   दिनांक 27 मई 2025 को छत्तीसगढ़ प्रदेश सदभाव पत्रकार संघ की...

More Articles Like This