Thursday, February 19, 2026

ब्लैक फिल्म लगाकर चलना पड़ा महंगा

Must Read

कोरबा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाहनों के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाना प्रतिबंधित और गैर कानूनी है। ऐसे वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की सूचना के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का भी उपयोग किया जा रहा है। रविवार को एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मोबाइल पर कार में ब्लैक फिल्म लगाकर युवक के घूमने की जानकारी मिली। इस पर यातायात पुलिस को कार्रवाई करने कहा गया। आरटीओ से जानकारी जुटाकर यातायात एएसआई मनोज राठौर की टीम ने राताखार से कार को पकड़ा। कार से ब्लैक फिल्म हटाने के साथ वाहन मालिक अंकित शर्मा (25) निवासी सीतामणी से 4300 रुपए का चालान वसूल किया गया।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This