भाई ने बहन से छेड़छाड़ कर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Must Read

भाई ने बहन से छेड़छाड़ कर की मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।बोनफिक्स के नशे में चूर भाई ने दादी के सामने अपनी ही बहन से छेड़छाड़ कर दी। उसने विरोध जताने पर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे वैधानिक कार्रवाई उपरांत कोर्ट पेश किया गया है।कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग दंपत्ती के साथ उसके पोता पोती निवास करते हैं। पोती हायर सेकेंडरी की पढ़ाई करती है, जबकि पोता बुरी संगत में पड़कर नशे का आदी हो चुका है। वह सस्ता नशा यानि बोनफिक्स के साथ साथ गुडाखू के नशे में पूरे दिन धुत रहता है। वह बीते कुछ दिनों से अपनी बहन को परेशान करते आ रहा था। सोमवार को भी युवक नशे में धुत होकर पहुंचा। उसने नाबालिग बहन से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान नाबालिग ने विरोध जताया तो मारपीट शुरू कर दी। अपनी ही बहन के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करते देख दादी ने समझाईश देने का प्रयास किया तो युवक उससे भी भीड़ गया। आखिरकार मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर पहुंच दबोच लिया। पूछताछ के दौरान नशाखोरी की बातें सामने आई। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो बोनफिक्स और गुड़ाखु मिला। मामले में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This