भाकपा के कोरबा प्रत्याशी होंगे सुनील सिंह
कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य परिषद की बैठक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य सहायक सचिव सत्यनारायण कमलेश, राज्य कोषाध्यक्ष मुकेश वोहरा व राज्य परिषद सदस्य डॉ. सोम गोस्वानी, पवन शर्मा, मंगलराम कश्यप,पवन वर्मा, तिलक पाण्डे, चन्द्रप्रकाश लावानिया की उपस्थिति में राज्य पार्टी कार्यालय शारदा चौक, जयराम बिल्डींग प्रथम तल में संपन्न हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्याशीयों के नाम को स्वीकृति प्रदान की। कोरबा विधानसभा सीट से सुनील सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
![]()

