भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की पत्रकार वार्ता, कांग्रेस से बढ़कर और सत्य पर आधारित होगा हमारा घोषणा पत्र: विजय बघेल

0
125

भाजपा घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल की पत्रकार वार्ता, कांग्रेस से बढ़कर और सत्य पर आधारित होगा हमारा घोषणा पत्र: विजय बघेल

कोरबा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। कांग्रेस ने गत विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। अब जनता आस भरी नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। भाजपा ने हर वर्ग की मांग को पूरा करने घोषणा पत्र तैयार करने का निर्णय लिया है। इसके लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है। जिसमें 32 सदस्य हैं। 90 विधानसभा में से मुझे 38 विधानसभा का दायित्व दिया गया है। मेरे द्वारा 16 विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा चुका है। भाजपा का घोषणा पत्र सत्य पर आधारित और कांग्रेस से कहीं बढ़कर होगा। उक्त बातें बीजेपी घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल ने भाजपा कार्यालय टीपी नगर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं। श्री बघेल ने कहा कि घोषणा पत्र बनाने के लिए हर वर्ग से मिलने जा रहे हैं। 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए सुझाव पेटी बनाई गई है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में जिस तरह जनता को चला है उससे अब जनता घोषणा पत्र से ऊब चुकी है। कांग्रेस सरकार से लोग परेशान हो चुके हैं। कांग्रेस सरकार में 108 संगठन ने लगातार हड़ताल किया है। इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब हड़ताल के कारण 5 दिन मंत्रालय बंद रहा। सभी लोगों से मिलकर उनका सुझाव लिया जा रहा है। जो संवैधानिक व कानून के दायरे में होगा उन्हें लागू करने पूरा प्रयास किया जाएगा। घोषणा पत्र में सुझाव के लिए ईमेल और व्हाट्सएप की सुविधा दी गई है। ईमेल में 2000 व्हाट्सएप में 20000 सुझाव मिल चुके हैं। इसके लिए 15 15 कमेटी बनाई गई है, जो संबंधित विभागों से जुड़ी मांगों को लिस्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की प्रदेश में अधिक से अधिक सीट आएगी। मुखर पार्टी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव में उतारा है और देखिए मैं कोरबा में बिना किसी टेंशन के चुनावी घोषणा पत्र के काम के लिए आया हुआ हूं। क्षेत्र के कार्यकर्ता व जनता इस बार अपनी पिछली गलती को नहीं दोहराएंगे। भूपेश बघेल चुनाव हारेंगे। भाजपा के सीएम चेहरा को लेकर उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं हूं, संगठन के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रेस वार्ता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी लखन लाल देवांगन, गोपाल मोदी, जोगेश लांबा, हितानन्द अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल सहित अन्य मौजूद थे।

बॉक्स फोटो

भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र समिति के संयोजक,सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र विजय बघेल द्वारा घोषणा पत्र हेतु सुझाव एकत्र किया जा रहा है। इस कड़ी में अशोक वाटिका में सुबह 7 बजे उनका आगमन हुआ। घोषणा पत्र में अधिवक्ता हित की मांग को लेकर भाजपा जिला विधि प्रकोष्ठ कोरबा के जिला संयोजक राजेद्र साहू के नेतृत्व में अधिवक्तागण ने मुलाकात कर सुझाव पत्र दिया। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने संबंधी मांग रखी गई। जिसे सहर्ष स्वीकार किया गया। इस अवसर पर डा. राजीव सिंह जिलाध्यक्ष जागेश लाम्बा पूर्व महापौर, लखन लाल देवांगन कोरबा विधानसभा प्रत्याशी, अशोक तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व सदस्य राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़, वरिष्ठ अधिवक्ता भोजराम राजवाड़े, श्रीमति मधुलता राजवाड़े, संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक , सहसचिव किरण भान शांडिल्य सह संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ कोरबा, क्रीड़ा सचिव रवि भगत कार्यालय प्रभारी भाजपा विधि प्रकोष्ठ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Loading