भाजपा दर्री मंडल में योगाभ्यास का आयोजन
कोरबा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल दर्री ने मंगल भवन दर्री में योगाभ्यास का कार्यक्रम रखा। कार्यक्रम में योग गुरु विनोद गुप्ता द्वारा योगाभ्यास कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डल अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू द्वारा भारत माता के तैलयाचित्र पर माल्यर्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। योग गुरु विनोद गुप्ता का स्वागत एकल फूल से श्री साहू द्वारा किया गया। श्री गुप्ता के द्वारा अपने सम्बोधन में योग से होने वाले लाभ के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई और अपने अपने घर में रोजाना योग कर अपने स्वास्थ, मन मस्तिक, को योग के माध्यम से तंदुरुस्त करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष राज जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनील भट्टपहरे , मंडल महामंत्री मनोज लहरे, पार्षद बुधवार साय यादव, किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी नारायण राजपूत, युवा मोर्चा के महामंत्री जनक सिंह राजपूतमहिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े, शक्ति केंद्र संयोजक गुरेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी धनंजय कश्यप, अरुण सिंह सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के प्रभारी राज जायसवाल व सहप्रभारी मनोज लहरे द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
![]()

