भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी चावलानी के भाई ने किया कांग्रेस प्रवेश
विधानसभा क्षेत्र कोरबा के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल के कार्यों से प्रभावित होकर विधानसभा क्षेत्र 21 भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी अशोक चावलानी के छोटे भाई अनिल चावलानी ने किया कांग्रेस प्रवेश कर लिया है। राजस्व मंत्री के शासकीय भवन में जयसिंह अग्रवाल ने गमछा पहना कर उनका स्वागत किया। विधानसभा क्षेत्र कोरबा में श्री चावलानी के प्रवेश करने से भाजपा में खलबली मचना तय है।
![]()

