भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेंगे जिले के विद्यार्थी व शिक्षक

Must Read

भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव में भाग लेंगे जिले के विद्यार्थी व शिक्षक

कोरबा। जिला कोरबा का नाम उपलब्धियों की किताब में और एक बार फिर जुड़ गया। जिले के तीन बच्चे और एक शिक्षक का चयन 9 वें भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसएफ) 2023 संस्करण के लिए हुआ है । यह आयोजन 17 से 20 जनवरी 2024 तक अमृत काल में विज्ञान और प्रौद्योगिकी की सार्वजनिक पहुंच (आउटरीच) विषय पर जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के ट्रांसलेशन स्वास्थ्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट -टीएचएसटीआई) के क्षेत्रीय जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आरसीबी) परिसर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र विज्ञानं संकुल (एनसीआर बायोटेक साइंस क्लस्टर), फरीदाबाद, हरियाणा में किया जा रहा है। विश्व स्तरीय महोत्सव में कुल 17 विधाओं में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें स्टूडेंट साइंस विलेज विधा में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा की लीना गेबल, हाई स्कूल स्याहीमुड़ी के मुकेश कंवर , सेजस पाली से अनंत उपाध्याय और जिÞला नोडल अधिकारी डॉ फरहाना अली छत्तीसगढ़ राज्य दल के साथ हिस्सा लेंगे। डॉ फरहाना अली आकांक्षी भारत के लिए शिक्षा – राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षक कार्यशाला में भी हिस्सा लेंगी। आईआईएसएफ के वर्ष 2023 संस्करण का आयोजन संयुक्त रूप से भारत सरकार के अंतर्गत विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), अंतरिक्ष विभाग, परमाणु ऊर्जा विभाग, राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान भारत (नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन), विज्ञान भारती और हरियाणा सरकार द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी समेत अन्य मंत्रीगण, अधिकारियों एवं विदेश के मंत्रियों तथा डेलीगेट्स संबोधन करेंगे।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This