Saturday, February 14, 2026

भारी वाहनों पर नो एंट्री से आवागमन में मिल रही राहत

Must Read

भारी वाहनों पर नो एंट्री से आवागमन में मिल रही राहत

कोरबा। आश्विन नवरात्र के दौरान आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए सर्वमंगला चौक से तरदा की ओर और सीएसईबी चौक से मुड़ापार को ओर भारी वाहनों की आवाजाही पर नो एंट्री लगा दी है। ऐसे में चांपा व रायगढ़ दिशा की ओर से उरगा होते कुसमुंडा, गेवरा दीपका व बांकीमोंगरा की ओर आने जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही अब रिंगरोड (बालकोनगर) की ओर से हो रही है। इससे आवागमन में बड़ी राहत मिल रही है। जब से नो एंट्री लगी है, तब से एक तो सर्वमंगला चौक से लेकर कुसमुंडा फोरलेन को और और दूसरा शहर के भीतर जाम की स्थिति निर्मित नहीं हो रही है। ऐसे में ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भी लोगों को काफी राहत मिली है। शहरवासियों समेत राहगीरों को नो एंटी से राहत भी मिल गई है, लेकिन नवरात्रि के बाद भी ऐसी व्यवस्था बनी रहे इसके लिए प्रशासन पुलिस को उचित प्रयास करने की जरूरत है। क्योंकि भारी वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बालकोनगर होते रिंग रोड पर भी भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। जहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक सडक़ तैयार होने से शहर समेत उपनगरीय क्षेत्र में बड़ी राहत मिलेगी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This