भालू के हमले में घायल होने की गलत जानकारी देकर ग्रामीण ने झटक लिए रूपए, सच का पता चला तो भागा भागा फिर रहा ग्रामीण
कोरबा। जिले के लेमरू वन परिक्षेत्र में एक ग्रामीण भालू के हमले में घायल होने संबंधी गलत जानकारी देकर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उपचार के लिए तात्कालिक सहायता राशि के रूपए झटक लिए गलत जानकारी देकर रूपए झटकने की बात सामने आने पर अब वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उक्त ग्रामीण को ढूढ़ रहे है। ग्रामीण अब उनसे बचने लिए भागाभागा फिर रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी केअनुसार लेमरू वन परिक्षेत्र अंतर्गत लाम पहाड़ गांव स्थित है। यहां निवास रत एक ग्रामीणों कल सुबह गिरकर घायल हो गया था। वह लहुलुहान अवस्था में पहुंचा और वन विभाग के अधिकारियों को भालू के हमले में घायल होने की झूठी जानकारी देकर उनसे उपचार के नाम तात्कालिक सहायता राशि रूपए 500 झटक लिए जब इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हुई तो वे ग्रामीण से पैसा वापस लेने उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। इस सिलसिलले में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बार बार ग्रामीण के घर में जा रहे है। लेकिन ग्रामीण उनळें नही मिल रहा है। बचने के लिए भागाभागा फिर रहा है। कई बार ग्रामीण जंगल में जाकर छिप जाता है तो कई बार कही और चला जाता है। इस घटना के बाद वन विभाग अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सीख मिली है कि वन्य प्राणी के हमले में सहायता राशि देेने के मामले में काफी सर्तकता बरतने की जरूरत है। जरूरी जांच पड़ताल के बाद ही इस दिशा में कोई कदम उठाया जाना आवश्यक होगा।
![]()




























