भीषण गर्मी में लग रहे स्कूल, झुलसा रही गर्मी में बढ़ी टेंशन, बच्चों की सेहत बिगडऩे का बना है डर

0
27

भीषण गर्मी में लग रहे स्कूल, झुलसा रही गर्मी में बढ़ी टेंशन, बच्चों की सेहत बिगडऩे का बना है डर

कोरबा। गर्मी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। यही कारण है कि सोमवार को जिले का तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। लगातार बढ़ रही गर्मी की वजह से स्कूली बच्चों की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। झुलसती गर्मी में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। अभिभावकों को बच्चों की सेहत बिगडऩे का डर सताने लगा है।पिछले सप्ताह द्रोणिका व चक्रवात की वजह से मौसम लगातार बदल रहा था। कभी तेज धूप तो कभी बदली और बूंदाबांदी की स्थिति थी। इससे लोगों को राहत मिल रही थी। वहीं अब मौसम शुष्क हो गया है। पिछले शुक्रवार से मौसम साफ पूरी तरह साफ हो गया। इससे मौसम विभाग यह अनुमान लगाया गया था कि मौसम साफ होने पर तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अनुमान के मुताबिक ही मौसम के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। मंगलवार की सुबह से ही धूप चिलचिला रही थी। करीब 10 बजे की स्थिति में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ती गई तापमान भी वैसे-वैसे बढ़ता गया। दोपहर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया था। लगातार बढ़ रहे तापमान से लोगों को गर्मी से बेहाल देखा गया। मौसम विभाग की मानें तो यह तापमान बढऩे का क्रम अभी थमने वाला नहीं है। अनुमान के मुताबिक आगे भी इसी तरह तेज गर्मी पड़ेगी। वहीं अधिकतम तापमान 45 डिग्री तो न्यूनतम तापमान को 24 डिग्री तक रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूलों का संचालन हो रहा है। ऐसे में लोग स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग उठने लगी है। है। वहीं पत्र के माध्यम से स्कूलों की छुट्टी घोषित किए जाने की मांग की है।एक ओर जहां लगातार तापमान बढ़ रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की परेशानी भी बराबर बनी हुई है। हालात यह है कि कभी दोपहर तो कभी शाम और कभी रात को अचानक बिजली बंद हो जा रही है। इससे भी लोगों को गर्मी से परेशान हो पड़ रहा है। लोड बढऩे की वजह से बिजली ट्रिप करने की समस्या आ रही है।

Loading