Saturday, February 21, 2026

भूगोल व भौतिकी के प्रश्न रहे आसान, छात्रों ने कहा-सिलेबस से ही आए सवाल, उम्मीद अच्छे अंक मिलेंगे, माशिमं 12वीं बोर्ड परीक्षा: उड़नदस्ता को नहीं मिला नकल प्रकरण

Must Read

 

कोरबा। जिले के परीक्षा केंद्रों में शुक्रवार को भूगोल और भौतिक शास्त्र का पेपर आयोजित हुआ। परीक्षा के लिए दोनों विषयों के कुल 6291 दर्ज बच्चों में से 6229 विद्यार्थी उपस्थित व 62 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। भौतिक विषय अंतर्गत कुल दर्ज 3696 छात्रों में से 3675 छात्र परीक्षा में शामिल हुए एवं 21 अनुपस्थित रहे। भूगोल विषय के दर्ज 2595 छात्रों में से 2554 छात्र परीक्षा में उपस्थित व 41 अनुपस्थित रहे।। परीक्षार्थियों ने बताया कि दोनों विषयों के प्रश्नपत्र में पूछे गए सभी प्रश्न आसान थे। छात्रों ने कहा अच्छे अंक मिलेंगे । कुल मिलाकर परीक्षा सिलेबस के अनुरूप रही और छात्रों ने अपनी तैयारी के अनुसार प्रदर्शन किया। सभी केंद्रों में परीक्षा सुबह 9 बजे नियत समय पर शुरू हुई और दोपहर 12.15 बजे समाप्त हुई। कुल 6 टीमों के 30 सदस्यों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उड़नदस्ता को इस दौरान एक भी नकल प्रकरण नहीं मिला। शाम को प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया। दोनों विषयों के पेपर सरल थे। सभी प्रश्न सिलेबस से पूछे गए थे और किसी को हल करने में दिक्कत नहीं हुई। कोर्स से बाहर का कोई प्रश्न नहीं था। यूनिट टेस्ट, क्वार्टरली, हाफ ईयरली व प्री-टेस्ट परीक्षा में पूछे गए सवालों के अनुरूप ही प्रश्न आए थे। बच्चों के मन में भौतिक व केमेस्ट्री का जो डर था, पेपर देखकर वह खत्म हो गया। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने बताया कि सुबह पेपर को लेकर मन में घबराहट थी, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर दूर हो गई। परीक्षा उम्मीद से ज्यादा आसान रही। कठिन प्रश्नों की ज्यादा तैयारी की थी, लेकिन पेपर में सरल और सिलेबस आधारित प्रश्न पूछे गए। अब अगली परीक्षा सोमवार को केमेस्ट्री की है। 12वीं का दूसरा पेपर 23 फरवरी सोमवार को होगा। इस दिन केमेस्ट्री और पॉलिटिकल साइंस का पेपर आयोजित की जाएगी।

केंद्र के बाहर अभिभावक रहेअधिक तनाव में
छात्र परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर हल कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर बच्चों को छोड़ने आए कई माता-पिता पूरे समय केंद्र के बाहर इंतजार करते रहे। बच्चों की परीक्षा का तनाव सबसे अधिक अभिभावकों को महसूस हुआ। कुछ अभिभावकों ने तो अपने बच्चों की परीक्षा के लिए ऑफिस से छुट्टी भी ले रखी थी। बच्चों से परीक्षा की जानकारी लेने के बाद अभिभावकों ने राहत महसूस की।

दसवीं के विद्यार्थियों ने लिखा हिंदी का पहला पर्चा
10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी, शनिवार से शुरू हुई। पहला पेपर हिंदी का लिखा गया। परीक्षा सुबह 9.15 से 12.15 बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे अपना स्थान ग्रहण कराया गया। 9.05 बजे उत्तरपुस्तिका वितरित की गई। अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र सुबह 9.10 बजे मिला और उसे हल करने का समय सुबह 9.15 बजे से प्रारंभ हुआ।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This