Tuesday, February 17, 2026

मंगल को पंडालों में विराजे मंगलकर्ता, भगवान गणेश की भक्ति में डूबा अंचल

Must Read

मंगल को पंडालों में विराजे मंगलकर्ता, भगवान गणेश की भक्ति में डूबा अंचल

कोरबा। मंगलवार को विघ्न विनाशक गौरीनंदन श्री गणेश की घरों के साथ भव्य पूजा पंडालों में स्थापना की गई। गाजे बाजे के साथ शहर में शताधिक स्थानों पर बने पूजा पंडाल में भगवान गजानन विराजे। गणेशोत्सव पर मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए। सोमवार शाम से ही ऊर्जाधानी में विभिन्न स्थानों पर लगी दुकानों व मूर्तिकारों के निर्माण स्थलों पर श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा लेने के लिए पहुंचने लगे थे। मूर्तिकारों ने लंबोदर महाराज के विभिन्न मोहक स्परूपों की मूर्तियां तैयार की हैं। जिन्हें उचित दक्षिणा लेकर उपलब्ध करा रहे हैं। विभिन्न उत्सव समितियों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूजा पंडाल की साज-सज्जा को अंतिम रूप दिया। लोग अपने घरों में भी गणेश प्रतिमाओं को विस्थापित किया गया। विघ्नहर्ता मंगल कर्ता गणपति के लिए दरबार सज गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंडालों और घरों में मूर्तियां स्थापित की गई। वहीं सेवा और धार्मिक समितियों की ओर से गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पूरे शहर में लगभग 500 से अधिक जगहों पर पंडालों में गजानन विराजमान किए गए हैं। रोज शाम पंडालों में गजानन की जय जय कार की जाएगी। कहीं भजन संध्या का आयोजन होगा तो कहीं बच्चों को आकर्षित करने विभिन्न आयोजन होंगे। बच्चों की फैशन प्रतियोगिता समेत कई आयोजन किए जाएंगे। ये उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। 11वें दिन गणपति का विसर्जन कर दिया जाता है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This