मकान में हुई चोरी, मामला दर्ज
कोरबा। चोरों ने एसईसीएल के सरकारी आवास में रहने वाली एक महिला डॉक्टर के मकान में धावा बोलकर हाथ घड़ी और डीवीआर के अलावा छह हजार रुपए नकद की चोरी कर लिया। सामान की कीमत लगभग 21 हजार रुपए बताई जा रही है। डॉक्टर अनुनेहा की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरों पर केस दर्ज किया है। घटना के समय डॉक्टर बाहर गई थी। चोरी की सूचना घर में काम करने वाली बाई ने दी। चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। जिले में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।
![]()

