Sunday, February 22, 2026

मजदूर और सप्लायरों का भुगतान लंबित, काम रोको,आंदोलन की चेतावनी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने दिया अल्टीमेटम

Must Read

मजदूर और सप्लायरों का भुगतान लंबित, काम रोको,आंदोलन की चेतावनी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य ने दिया अल्टीमेटम

कोरबा। वनमण्डल कटघोरा के अन्तर्गत विभिन्न निर्माण कार्य में कराये गये मजदूरों की मजदूरी तथा सामग्री सप्लायरो का लंबे समय से भुगतान लंबित है। इसे लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा लीलारपुरी गोस्वामी ने मामले की शिकायत कलेक्टर से की है। साथ ही भुगतान नहीं होने पर काम रोको आंदोलन की चेतावनी दी है। भाजपा नेता द्वारा किए गए शिकायत में कहा गया है कि वनमण्डल कटघोरा द्वारा वर्ष 2018-19 से लेकर 2021-22 तक हुए विभिन्न कार्यों स्टाप डेम्, चेक डेम, लेन्टाना उन्मूलन, बांस प्लांटेशन, सीसी रोड, नाली निर्माण व तालाब निर्माण के कार्यों में से कुछ का मजदूरी भुगतान तथा कुछ कार्यों का सामग्री भुगतान लंबित है। जिसके संबंध में कई बार मजदूर, सामग्री सप्लायर तथा जन प्रतिनिधि लिखित व मौखिक रूप से निवेदन कर चुके हैं। आत्मदाह की चेतावनी से लेकर मजदूर दिवस को कार्यलय घेराव, धरना प्रदर्शन इत्यादि भी मजदूर, सामग्री सप्लायर तथा जनप्रतिनिधि कर चुके है। उच्च अधिकारी भी कई बार मौखिक रूप से लंबित भुगतान निपटारे का निर्देश दे चुके हैं, परन्तु डीएफओ की हठधर्मिता के आगे सब निरर्थक ही साबित होते आया है। जिसके कारण उन्हें काम रोको आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। जिसके जिम्मेदार डीएफओ कुमार निशांत होगें। क्योकि इनके द्वारा मजदूरों के भुगतान को गंभीरता से लेते हुए निराकृत करने के बजाए जाँच जाँच में उलझाया जा रहा है। कई बिन्दुओं पर निराकरण नहीं हो जाता तब तक वनमण्डल अन्तर्गत जहाँ-जहाँ जो भी कार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है उसे बंद कराये जाने हेतु भाजपा कार्यकर्ता मजदूरों के साथ कार्य स्थल पर जा कर काम रोको आन्दोलन के तहत् कार्य बंद कराये जाने का निर्णय लिया गया है। उपरोक्त बिन्दुओं पर गंभीरता से विचार करते हुये निराकरण कराने की मांग भाजपा नेता ने की है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This