Tuesday, February 17, 2026

मझवार समाज ने नशाबंदी को लेकर छेड़ी मुहिम, शराब पीने और बनाने पर लगा रहे जुर्माना

Must Read

मझवार समाज ने नशाबंदी को लेकर छेड़ी मुहिम, शराब पीने और बनाने पर लगा रहे जुर्माना

कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के ग्राम बुंदेली के मझवार समाज के लोग एसपी कार्यालय बैनर पोस्टर लेकर पहुंचे। जिसमें लिखा हुआ था नशा मुक्ति अभियान, मझवार समाज ने ठाना है, नशे को जड़ से मिटाना है। ग्रामीणों ने एसपी के सामने अपनी समस्याएं रखी। गांव के पूर्व सरपंच शैलेश कुमार मंझवार ने बताया कि बुंदेली गांव में महुआ शराब की बिक्री जोरों पर चल रही है। अवैध रूप से महुआ की शराब बनाई जा रही है। जिसके चलते गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे लेकर मझवार समाज ने एक अभियान छेड़ा है, सामाजिक बैठक का निर्णय लिया गया है कि इस गांव में जो भी महुआ शराब बनाएगा उसे 11 हजार का जुर्माना देना होगा। साथ ही शराब पीकर घूमने और हुड़दंग मचाने वाले पर 11 सौ का जुर्माना लगाया जाएगा। इस निर्णय के बाद गांव में 50 फीसदी लोगों ने शराब बनाना और पीकर घूमने बंद कर दिया है, लेकिन बाकी 50 प्रतिशत लोग अब भी अमल नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर मझवार समाज पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने ग्रामीणों को समझाया कि कानून को अपने हाथ में न लें, पुलिस आपके साथ है। यदि अवैध रूप से शराब बनाकर बेची जा रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This