मड़वारानी में टैंकर पलटा, आवागमन रहा बाधित
कोरबा। जिले में सडक़ हादसों का दौर जारी। हादसों में लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं या फिर घायल होकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह की घटना में कल शाम मड़वारानी क्षेत्र के पास टैंकर क्रमांक सीजी 13 एटी 7090 अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी तो सामने नहीं आ आई है, लेकिन टैंकर के बीचो-बीच पलटने से सडक़ पर लंबा जाम जरुर लगा रहा। जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना पर उरगा पुलिस मौके पर पहुंची थी। हादसा किन कारणों से हुआ इसकी विवेचना की जा रही है।
![]()




























