मरीजों को निजी अस्पताल शिफ्ट कराने दलाल सक्रिय, शुरू की गई निगरानी, अस्पताल प्रबंधन ने सेकंड एंट्री गेट पर ताला लगवाकर किया बंद

Must Read

मरीजों को निजी अस्पताल शिफ्ट कराने दलाल सक्रिय, शुरू की गई निगरानी, अस्पताल प्रबंधन ने सेकंड एंट्री गेट पर ताला लगवाकर किया बंद

कोरबा। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पहुंचने और भर्ती मरीजों को निजी अस्पताल शिफ्ट कराने परिसर में दलाल सक्रिय रहते थे। जो मरीज और उनके परिजन से संपर्क कर उन्हें बेहतर इलाज मिलने की बात कहते हुए बरगलाकर निजी अस्पताल ले जाते थे। अस्पताल प्रबंधन ने रोक लगाने परिसर में सुरक्षा कर्मियों को मुस्तैद किया। सीएमएचओ ऑफिस की ओर वाले गेट में पार्किंग स्टाफ ने भी निगरानी शुरू कर दी थी। दूसरी ओर दलाल मौका पाकर कॉलेज की ओर स्थित सेकंड एंट्री गेट से घुसकर ट्रामा सेंटर की बिल्डिंग में भर्ती मरीजों को एंबुलेंस में निजी अस्पताल शिफ्ट कराने लगे थे। इसकी जानकारी होते अस्पताल प्रबंधन ने सेकंड एंट्री गेट पर ताला लगवाकर उसे पूरी तरह बंद करा दिया। हालांकि पैदल आवाजाही करने वाले मरीज के परिजन के लिए साइड गेट खुला रखा है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This