Wednesday, February 18, 2026

मसाहती गांवों का नही बना नक्शा, हुई बैठक

Must Read

मसाहती गांवों का नही बना नक्शा, हुई बैठक

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा के एसडीएम कार्यलय में मसाहती ग्राम के संबंध में बैठक आयोजित की गई। दरअसल मसाहती ग्राम ऐसा ग्राम है जिसका नक्शा अभी तक उपलब्ध नहीं है। उस स्थान पर ग्राम तो है लेकिन उसका नक्शा नहीं बन पाया है। हांलाकि आईआईटी रूढक़ी की टीम ने सेटेलाइट के माध्यम से सर्वें कर नक्शा बनाया था लेकिन सर्वें मे जितने ग्राम शामिल हैं उसका जमीनी सत्यापन नहीं हुआ था। इसे लेकर एसडीएम सरोज महिलाँगे द्वारा पटवारियों व राजस्व निरीक्षकों की बैठक ली गई। बैठक में पोड़ी उपरोड़ा तहसीलदार विनय देवांगन, नायब तहसीलदार सुमन दास मानिकपुरी, पसान तहसीलदार लीलाधर ध्रुव, समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित थे। एसडीएम महिलांगे ने जल्द ही सत्यापन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने निर्देशित किया है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This