Friday, February 27, 2026

महतारी वंदन योजना का नहीं मिल रहा लाभ, की गई शिकायत

Must Read

महतारी वंदन योजना का नहीं मिल रहा लाभ, की गई शिकायत

 

कोरबा। सरकार की ओर से शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं का रूझान तेजी से बढ़ रहा है। जिन महिलाओं को योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए नहीं मिल रहा है वे महिलाएं परेशान हैं और इसके लिए स्थानीय स्तर पर संपर्क कर रहे हैं। ऐसी ही शिकायत लेकर ग्राम पंचायत चिचोली से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने प्रशासन से महतारी वंदन योजना के तहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की।महिलाओं ने बताया कि जब योजना शुरू हुई तभी उनकी ओर से आवेदन भरकर जमा किया गया था। कई माह गुजर गए लेकिन अभी तक ग्राम चिचोली में रहने वाली अधिकांश महिलाओं को सरकार की ओर से चलाई जा रही महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।अपनी समस्या लेकर गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में सोमवार को प्रशासन की ओर से आयोजित जन चौपाल में पहुंचीं। चौपाल में उपस्थित अधिकारी को आवेदन देकर महिलाओं ने अपनी समस्या बताई और कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि पाने के लिए उन्होंने अपने ग्राम पंचायत में जरूरी प्रक्रिया को पूरी की थी। बैंक का पासबुक भी उपलब्ध कराया था, लेकिन अभी तक उन्हें सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिला। महिलाओं ने यह भी कहा कि गांव में इस योजना का लाभ कुछ ही लोगों को मिल रहा है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This