Thursday, February 26, 2026

महापौर से खफा बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

Must Read

महापौर से खफा बूथ अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा

कोरबा। नगर निगम में कांग्रेस में ही अब घमासान होने लगा है। महापौर राज किशोर प्रसाद वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद हैं। जिसमें चार बूथ हैं। तीन बूथ अध्यक्षों ने महापौर पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पूर्व एल्डरमैन एस मूर्ति के साथ भेदभाव का आरोप भी लगाया है। वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति पर भी सवाल उठाया है। बूथ क्रमांक 177 के विजय कटकवार,अध्यक्ष, बूथ क्रमांक 178 के अध्यक्ष संजय कुमार दुबे और बूथ क्रमांक 179 के अध्यक्ष सुरेश कुमार साहू ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भेजें इस्तीफे में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिस मुद्दों को लेकर चुनाव में लोगों के बीच जाकर वोट मांगा था उसे पूरा नहीं करने का भी आरोप लगाया है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इसी वजह से पिछडऩे की बात भी कही है।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This