Sunday, February 15, 2026

महाप्रबंधक को रेलकर्मियों की समस्याओं से कराया गया अवगत

Must Read

महाप्रबंधक को रेलकर्मियों की समस्याओं से कराया गया अवगत

कोरबा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष तपन चटर्जी के नेतृत्व में तीनों मंडल के मंडल समन्वयक बी कृष्ण कुमार बिलासपुर, डी विजय कुमार रायपुर, इंदल दमाहे नागपुर मंडल, केंद्रीय पदाधिकारी दिलीप स्वैन, पीताम्बर लक्ष्मीनारायण, राजकुमार सांडे, एसकेएम पटनायक,. रमेश पटनायक, बीडी प्रसाद, बीआर बोडलकर, शाखा सचिव डीडी महेश, राजेश सोनकर, बालकृष्ण बंगारी, राजेंद्र सिंह शामिल थे। महाप्रबंधक बिलासपुर सुश्री नीनू इट्टेयरा से परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम मुख्य प्रधान कार्मिक अधिकारी के द्वारा महाप्रबंधक सुश्री इट्टेयरा का परिचय दिया गया। तत्पश्चात साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा महाप्रबंधक का शाल श्रीफल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। तत्पश्चात बैठक में सभी मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारी का परिचय संपन्न हुआ, बैठक में एस ई सी आर के ज्वलंत मुद्दों पर पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी। जिसमे स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली कर्मचारियों के सुविधा के संदर्भ में, रनिंग कर्मचारियों के समस्याओं, एलएचबी (एसी) कोच में मार्ग रक्षण के दौरान होने वाली समस्याओं, मजदूर कांग्रेस में महिला शाखा शुरू करने, विद्युत (परिचालन) विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों का जबरन स्थानांतरण जैसे विषयों समेत अन्य ज्वलंत मुद्दों पर बात की गई।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This