Wednesday, November 19, 2025

महाशिवरात्रि को लेकर जोर शोर से चल रही तैयारी, शिव मंदिरों में होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

Must Read

महाशिवरात्रि को लेकर जोर शोर से चल रही तैयारी, शिव मंदिरों में होंगे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान

 

कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर करीब 60 साल के बाद तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। यह शुभ संयोग मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए शुभ फल देने वाला साबित होगा।
शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन बाबा का भस्माभिषेक किया जाएगा। साथ ही बाबा की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शिवालयों में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व परंपरानुसार मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। मंदिर का रंग-रोगन करने के साथ ही उसे रंग-बिरंगे झालर और लाइटों से सजाया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है। इस साल भी रूद्राभिषेक, जलाभिषेकए दुग्धाभिषेक किया जाएगा। अलसुबह विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। पश्चात बाबा का फूलों से विशेष श्रृंगार होगा। आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोला जाएगा। सभी शिव मंदिर में भी पर्व के दिन अनिष्ट निवारण के लिए पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। वैदिक पंचांग के अनुसार 60 साल बाद धनिष्ठा नक्षत्रए परिघ योगए शकुनी करण और मकर राशि में चंद्रमा की उपस्थिति रहेगी। महाशिवरात्रि माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह का पर्व है। पर्व के दिन महामृत्युंजय, पंचाक्षरी मंत्र के साथ संजीवनी मंत्र का जाप सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिला सकता है। राहु की दशा वाले यदि रूद्राभिषेक करें तो उन्हें काफी लाभ होगा।

Loading

Latest News

जिंदा कारतूस सह देशी कट्टा संदिग्ध हुए गिरफ्तार

कोरबा जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने देसी कट्टा और करीब 20 जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को...

More Articles Like This