Friday, February 6, 2026

महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह

Must Read

महासंघ ने मनाया होली मिलन समारोह

कोरबा। होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ वितरण एवं उत्पादन पूर्व इकाई कोरबा द्वारा संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें अध्यक्षता जी पी राजवाड़े , मुख्य अतिथि श्रीमती पूर्णिमा साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय मजदूर संघ एवं विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश गांधी गुप्ता कोषाध्यक्ष रहे। सर्वप्रथम सभी ने भारत माता, विश्वकर्मा बाबा एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के छायाचित्र पर गुलाल व पुष्प अर्पित कर पूजन किया। फिर सभी साथियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। तत्पश्चात कर्मचारी विषयों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यपालक निदेशक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह को पत्र के माध्यम से मिलने का विचार लाया गया। समारोह का संचालन वितरण इकाई के सचिव एवं प्रदेश मंत्री यशवंत राठौर द्वारा किया गया।अंत में अध्यक्ष महोदय द्वारा आभार प्रदर्शन कर समापन की घोषणा की गई। इस दौरान लोचन दास महंत, गजेन्द्र कौशिक, देवानंद बढ़ई, पुष्पा चौहान एवं उत्पादन इकाई के सचिव संदीप राठौर उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This