Saturday, February 21, 2026

महिंद्रा वर्कशॉप में लगी आग, डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, चपेट में आई कैम्पर, आग लगने के कारणों की हो रही विवेचना

Must Read

महिंद्रा वर्कशॉप में लगी आग, डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, चपेट में आई कैम्पर, आग लगने के कारणों की हो रही विवेचना

कोरबा। मंगलवार तडक़े शहर के सुनालिया बायपास मार्ग पर स्थित महिंद्रा वर्क शॉप में आग लगने की घटना सामने आई। जिस पर तत्काल डायल 112 व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। आग की चपेट में एक कैम्पर वाहन ही आई, जिसकी लपटों को आगे फैलने से नही दिया गया। अन्यथा वर्कशॉप में रखी और अधिक गाडिय़ां आग की चपेट में आ सकती थी। डायल 112 में तैनात आरक्षक तेज प्रकाश, चालक अनिल कुमार राजपूत और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा बड़ी सुझबुझ के साथ आग को काबू कर लिया गया। आग लगने की वजह की जानकारी अभी नही हुई है। सुखद पहलू यह रहा कि किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई। आग लगने के कारण मार्ग से गुजर रहे लोगों की भीड़ मौके पर लगी रही।

Loading

Latest News

टॉयलेट की छत ढंकने के लिए मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले फ्लैक्स का इस्तेमाल, पाली महोत्सव के दौरान मामला आया सामने

कोरबा। जिले में आयोजित हुए दो दिवासीय पाली महोत्सव के दौरान प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व के स्थानीय प्रशासनिक अपमान...

More Articles Like This