महिला ने ट्रेलर के सामने कूदकर दी जान
पाली थाना अंतर्गत ग्राम बांधाखार में एक महिला ने ट्रेलर के सामने कूद कर जान दे दी। दिल दहला देने वाली यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है। जिसने भी यह मंजर देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। बताया जा रहा है कि महिला विधवा है और वह रकम निकालने के लिए कि क्योस्क सेंटर पहुंची थी। महिला ने किन कारणों को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया है इसकी विवेचना में फिलहाल पुलिस जुटी हुई है
![]()

