Thursday, February 19, 2026

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Must Read

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। जिले के चिचोली गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के किचन में फंदे से लटकती हुई मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना किया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक पवन कुमार बिंझवार अपनी पत्नी परमेश्वरी बिंझवार (25) और 2 साल की बच्ची के साथ चिचोली गांव में किराए के मकान में रहता है। पवन मूल रूप से बलौदाबाजार का रहने वाला है और कोरबा में रहकर काम करता है।घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस ने मृतका के पति और परिजनों का बयान दर्ज किया है। पवन कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी कुछ दिनों से बाहर कमाने के लिए जाने की जिद कर रही थी, लेकिन 2 साल की बच्ची की देखभाल के चलते उसने ऐसा करने से मना किया। उसे लगता है कि इसी से नाराज होकर पत्नी ने ये कदम उठाया होगा। हालांकि आत्महत्या की वजह यही है, ये साफ नहीं कहा जा सकता। वहीं उरगा थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This