Monday, January 26, 2026

मां सर्वमंगला के दरबार में डॉ.महंत ने लगाई हाजरी, की पूजा अर्चना, पूर्व मंत्री जयसिंह भी रहे साथ

Must Read

मां सर्वमंगला के दरबार में डॉ.महंत ने लगाई हाजरी, की पूजा अर्चना, पूर्व मंत्री जयसिंह भी रहे साथ

कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जाधानी कोरबा और आसपास के जिलों में मां सर्वमंगला का मंदिर आस्था का केंद्र बिंदु है। अष्टमी पर यहां हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पूर्व मेयर राजकिशोर प्रसाद भी मंदिर पहुंचे। डॉ महंत ने मंदिर में दर्शन के बाद कहा कि ‘मां सर्वमंगला की शरण में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ वासियों के लिए मंगलकामना की है। किसानों की समृद्धि की भी कामना की है। सबके लिए आशीर्वाद मांगने आते हैं। कोशिश रहती है कि हर साल नवरात्रि में यहां आएं, इस बहाने हमें भी आशीर्वाद मिल जाता है। नवमी के दिन जवारा विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन हुआ। हजारों के तादाद में भक्त यहां पहुंचे हुए थे। सभी आस्था प्रकट कर देवी के दर्शन किए। हर वर्ष यहां नवरात्रि में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाते हैं। इस वर्ष भी अमेरिका, थाईलैंड, न्यूजीलैंड जैसे देशों से मनोकामना ज्योति कलश की अर्जी आई थी। उन ज्योति कलश को प्रज्वलित कर 9 दिनों तक देखभाल की गई चैत्र नवरात्रि में भी मंदिर में बड़ी तादाद में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाते हैं। इस वर्ष लगभग 8000 मनोकामना ज्योति कलश जलाए गए।जो की मंदिर परिसर में जगमगाते रहे। देवी दर्शन के बाद लोग इन ज्योति कलश के दर्शन भी करते हैं। अपने नाम की ज्योति कलश के दर्शन कर अपनी कामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगते हैं। जिनका रविवार को नवमी पर विसर्जन किया गया।

Loading

Latest News

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :- 

आप सभी देश वासियों को 26 जनवरी गणतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं :-  विनीत-         ...

More Articles Like This