माक्र्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन 17 मई से शुरू
कोरबा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं परीक्षा के नतीजे सोमवार को जारी किए गए। रिजल्ट से नाखुश होने वाले छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मई से शुरू हो रही है। इसकी फीस प्रति विषय 500 रुपए है। इसके बाद आंसरशीट की फोटो कॉपी लेने के लिए छात्र 1 और 2 जून को आवेदन कर सकेंगे।छात्रों को प्रति आंसरशीट 700 रुपए शुल्क देना होगा। यदि इन दो स्टेप से भी स्टूडेंट्स असंतुष्ट है, तब वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 6 और 7 जून को फार्म भरे जाएंगे। पुनर्मूल्यांकन के लिए प्रति विषय 100 रुपए शुल्क है। गौरतलब है कि सीबीएसई कि ओर से छात्रों के लिए 14 मई से फ्री साइकोलॉजिकल काउंसिलिंग सर्विस शुरू हो गई है।
![]()

