Wednesday, February 11, 2026

मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को वितरित किये कंबल

Must Read

मानव सेवा मिशन ने जरूरतमंद, बेघर, बेसहारा लोगों को वितरित किये कंबल

कोरबा।समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन ने शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथ पर सोने वाले जरूरतमंदों, घुमंतू लोगों को ठंड से बचाने के लिए कंबल का वितरण किया। शहर के नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, इतवारी बाजार, रेल्वे स्टेशन और सड़कों पर अपना जीवनयापन करने वाले बेघर, बेसहारा लोगों को रात के अंधेरे में ढूंढ कर मानव सेवा मिशन के सदस्यों ने कम्बल प्रदान किया। बालको संयत्र में कार्य करने वाले युवाओं की समाज सेवी संस्था मानव सेवा मिशन के द्वारा कोरबा जिले में पिछले कई वर्षों से अनेक रूपों में सेवा कार्य चलाया जा रहा है। सदस्यों द्वारा ठंड के दिनों में जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए हर वर्ष एक विशेष अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष का यह पहला अवसर रहा। विगत वर्ष भी कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड के समय 500 कंबल का वितरण मानव सेवा मिशन के द्वारा किया गया था। कंबल वितरण के सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, अमर पटेल, राजेश धीवर, संजय विजयवर्गीय, कमलेश बोहरपी, दिनेश पृथ्वीकर, योगेश पटेल और लिलेश्वर शर्मा उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This