Tuesday, February 17, 2026

मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश

Must Read

मानसून मेहरबान, जमकर हो रही बारिश

कोरबा। जिले में मानसून मेहरबान हो गया है। शुक्रवार को कोरबा में मानसून की पहली बारिश हुई। जोरदार बारिश देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई है। इस बार मानसून की देरी ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी थी। मानसून में देरी की वजह से खेती किसानी का कार्य पीछे रहा था। अब मानसून में हो रही अच्छी बारिश ने उम्मीद की किरण जगा दी है। शुक्रवार के बाद शनिवार सुबह भी जमकर बारिश हुई। आगामी दिनों में भी अच्छी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इस साल मानसून में पिछले 10 वर्षों की अपेक्षा कम औसत वर्षा दर्ज की गई है। बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था। बारिश के बाद लोगों को इससे राहत मिली है। लेकिन बारिश होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था जरूर बाधित रही। लगातार हो बारिश से निचली बस्तियों के साथ-साथ शहर के मुख्य मार्ग पर पानी भरा रहा।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This