Tuesday, February 10, 2026

मानिकपुर में बिछी पाइप लाइन, दूर होगी समस्या

Must Read

मानिकपुर में बिछी पाइप लाइन, दूर होगी समस्या

कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र में जल्द ही पानी की समस्या दूर होगी। इसके लिए स्थाई समाधान किया जा रहा है। एसईसीएल कोरबा पूर्व के मानिकपुर कालोनी में पेयजल की विकराल समस्या को देखते हुए नगर पालिक निगम से जल की आपूर्ति कराने की मांग की गई थी। संयुक्त सलाहकार सदस्यों ने इस मामलो को प्रबंधन के सामने उठाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पंपहाउस स्थित फिल्टर प्लांट से जल की आपूर्ति मानिकपुर कालोनी को दी जाती है। पाईप लाईन कई स्थाानों पर फट गए है। जिसके चलते कालोनी में पेयजल की आपूर्ति नही हो पाती है। पाईप लाईन को कई बार बदला भी गया है। इसके बाद भी समस्या यथावथ बनी हुई है। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। संयुक्त सलाहकार सदस्यों की मांग पर प्रबंधन ने नगर पालिक से जल आपूर्ति कराने की स्वीकृति प्रदान कर दी थी। इसके बाद टेडर बुलाकर मानिकपुर कालोनी में पाईपलाईन बिछाने का काम किया जा रहा था। यह काम पूर्ण हो चुका है अब पाईप लाईन को टंकी से छोडऩे की जरूरत है।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This