Saturday, March 15, 2025

मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, करतला पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण पहुंचे एसपी दफ्तर

Must Read

मारपीट में घायल युवक की मौत, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, करतला पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण पहुंचे एसपी दफ्तर

कोरबा। करतला क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शहर के अस्पताल से बिलासपुर रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। सोमवार को करतला पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण व परिजन एसपी आफिस पहुंचे थे। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम केरवा में दयालाल यादव निवासरत था। 23 मई को गनपत सिंह राठिया द्वारा दयालाल यादव पर डंडे से प्राणघातक हमला किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोप फरार हो गया था। परिजनों ने दयालाल को उपचार के लिए बेहोशी की हालत में शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बिलासपुर रिफर कर दिया था। जहां बिलासपुर के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने बताया कि पुलिस ने मामले में आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। सामान्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के परिजनों द्वारा समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। गनपत को जेल होने पर परिवार को जिंदा जला देने की धमकी दी जा रही है। जिससे परिवार भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपी गनपत गांव में स्वछंद घूम रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाई है। मृतक अपने परिवार का इकलौता पुरूष था। जिसके दो छोटे छोटे बच्चे है।

Loading

Latest News

पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ खेली फूलों की होली

पुलिस सहायता केंद्र ने प्रशांति वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ खेली फूलों की होली कोरबा। जिले अंतर्गत सर्वमंगला पुलिस सहायता...

More Articles Like This