Friday, February 27, 2026

मार्ग पर किया मिट्टी डंप, चलना भी दुभर

Must Read

मार्ग पर किया मिट्टी डंप, चलना भी दुभर

कोरबा। ठेकेदार की लापरवाही का खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। जिस स्थान पर आम जनता के आवागमन के लिए सुगम मार्ग की सुविधा दी जानी थी उस मार्ग पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी डालकर उसे असुविधाजनक बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। मिट्टी पाटने की वजह से कीचड़ भरे इस मार्ग पर लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।निगम के वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर से तिवारी फार्महाउस तक जाने वाली गली में दायीं तरफ 20 से भी अधिक परिवार निवासरत हैं। यहां सडक़ निर्माण प्रस्तावित है। इस मार्ग पर लाल मिट्टी डंप कर दिया गया है। जो बरसात के कारण मिट्टी कीचड़ में परिवर्तित हो गई है। अब इस मार्ग पर लोगों का आवागमन दुश्वार हो गया है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वार्ड के जन प्रतिनिधियों को भी इस बात की जानकारी है। इसके बावजूद मिट्टी हटाकर रास्ता साफ करने की पहल नहीं की जा रही। ठेकेदार की मनमानी और नगर निगम के अधिकारियों की उदासीनता की मार वार्डवासी झेल रहे हैं। कीचड़ से भरे मार्ग को देखकर लोग चाह कर भी अपने घर से निकल नहीं पा रहे हैं।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This