Friday, February 6, 2026

माहवारी पर छात्राओं को किया गया जागरूक

Must Read

माहवारी पर छात्राओं को किया गया जागरूक

पाली। शिक्षा का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने संस्था में अध्यनरत छात्राओं की उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए निश्चित उम्र के पश्चात शारीरिक क्रिया के अंतर्गत माहवारी विषय पर आधारित गोष्ठी माहवारी स्वच्छता से रोग मुक्ति का आयोजन किया गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य जीपी बंजारे, प्रभारी प्राचार्य पीके पाल, कार्यक्रम अधिकारी महाबीर प्रसाद चंद्रा की अगवाई, व्याख्याता गुड्डी खूंटे, स्मिता सिंह के विशेष सहयोग से विषय विशेषज्ञ वक्ता डॉ. के कंवर आरएमए, प्रीति टोप्पो स्टाफ नर्स पीएससी लाफा सहित छात्राओं की उपस्थिति रही। छात्राओं को पहले चलचित्र फिर उद्बोधन के माध्यम से विस्तार पूर्वक चर्चा परिचर्चा कर समझाते हुए अवगत कराया गया। व्याख्याता सिंह ने पीरियड के दौरान रखी जाने वाली सावधानी, खानपान ,संतुलित दिनचर्या, मानसिक शांति बनाए रखने के लिए यथा सामर्थ्य दैनिक सहज सरल शारीरिक व्यायाम, ध्यान करने ,मधुर संगीत सुनने के साथ-साथ, ताजा और पोषण युक्त सन्तुलित भोजन लेने समझाइश दी गई। साथ ही किसी भी प्रकार का संकोच नहीं करते हुए, बिना डर के अपने विश्वास पात्र मित्र, रिश्तेदार के साथ चर्चा करने के लिए विशेष रूप से छात्राओं को समझाया व बताया गया, ताकि पीरियड के दौरान उत्पन्न होने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर इससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं से स्वयं बचाव कर सके। प्राप्त जानकारी को अपनी सहेलियों के साथ सीखे गए अनुभव को शेयर करने का भी आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता डॉ कंवर ने पीरियड के दौरान अस्वच्छता के कारण उत्पन्न होने वाली बीमारी विशेष कर पीसीओडी, पीआईडी, मासिक अनियमितता, खून की कमी, गुप्तांगो में खुजली आदि के कारण, बचाव के उपाय रखे जाने वाली सावधानी और उनका चिकित्सकीय उपचार के बारे में बताते हुए, शासन के द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निशुल्क योजनाओं के लाभ से लाभान्वित होने का आह्वान किया गया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This