Thursday, February 12, 2026

मितानिन को घर घुसकर धमकाया, अपराध दर्ज

Must Read

मितानिन को घर घुसकर धमकाया, अपराध दर्ज

कोरबा। अकेली रह रही मितानिन के घर रात के वक्त आ धमके आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जान से मारने व काट कर फेंक देने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार अमरकुंवर पति धनीराम सारथी निवासी पंचभईया पारा ग्राम चर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोडृ़ीउपरोड़ा में मितानिन कार्यरत है। 26 दिसंबर को उसके घर में गीता बाई उइके, राधा बाई धनुहार आये थे व रात रुके थे। रात करीब 8 बजे मितानिन के घर के आंगन में डंडा और टांगी लेकर पहुंचे इस्माइल टोप्पो, घासी महतो, बंधन महतो, खीकराम, चंद्रिका, दुकाला बाई, संतोष व अन्य ने गाली गलौज किया। इनके नीयत को भांप कर मितानिन घर में दुबकी रही। बाद में अपने अधिकारियों और सहकर्मियों से सलाह लेकर मितानिन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। संबंधितों के विरुद्ध धारा 147, 148, 294, 506 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This