Thursday, February 26, 2026

मिनी ट्रक और पिकअप में हुई भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक

Must Read

मिनी ट्रक और पिकअप में हुई भिड़ंत, केबिन में फंसा चालक

कोरबा। जिले के कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे में आए दिन हादसे हो रहे है। बीते दिन जहां खड़ी ट्रक से यात्री बस टकरा गई जिसमें कई यात्री घायल हो गए थे, वहीं शुक्रवार की तडक़े सुबह एक मिनी ट्रक और पिकअप वाहन में सीधी भिड़ंत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बागों थाना के मोरगा चौकी अंतर्गत ग्राम परला मिश्रा ढाबा के पास हाइवे रोड पर तडक़े सुबह मिनी ट्रक 407 वाहन क्रमांक सीजी 10 एएफ 2459 और पिकअप वाहन सीजी 04 एलएक्स 9780 में सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे पिकअप वाहन कुछ दूर जाकर पलट गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुई। वहीं पिकअप वाहन का चालक वाहन के केबिन में ही फंस गया। उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट लगी थी। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जिसमें तैनात आरक्षक रामसिंह श्याम और चालक नीरज पांडेय ने बड़ी मशक्कत के साथ केबिन में फंसे चालक को वाहन से बाहर निकाला और हाइवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This