मुंह में छिपकली घुसने से बच्चे की मौत!

Must Read

मुंह में छिपकली घुसने से बच्चे की मौत!

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत नागिन भाटा मोहल्ले में जगदीश सांडे पिता राजकुमार सांडे निवास करता है। उसके तीन वर्षीय पुत्र के मुंह में आज सुबह एक छिपकली घुस गई थी। बच्चे की मां किसी काम से पास की दुकान गई थी। घटना सुबह आठ बजे के आस पास की बतलाई जा रही है। सुबह के समय मासूम बच्चे के मुंह में छिपकली घुसे होने की जानकारी परिजनों को हुई। घटना में बच्चे की मौत हो गई।इस हृदय विदारक घटना से पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया । बहरहाल बच्चे की मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के उपरांत ही पता चल पाएगा।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This