Friday, February 13, 2026

मुआवजा प्रकरणों का नहीं हुआ निपटारा, फोरलेन निर्माण अधूरा, प्रकरणों का निपटारा नहीं होने से कई ग्रामीणों ने खाली नहीं किया है मकान

Must Read

मुआवजा प्रकरणों का नहीं हुआ निपटारा, फोरलेन निर्माण अधूरा, प्रकरणों का निपटारा नहीं होने से कई ग्रामीणों ने खाली नहीं किया है मकान

कोरबा। चांपा-कोरबा फोरलेन निर्माण पूरा होने में अभी और समय लगेगा। मुआवजा प्रकरणों के निपटारा नहीं होने से कई ग्रामीणों ने मकान खाली नहीं किए। इससे कई जगहों पर निर्माण अधूरा छूट गया है। रोजाना सैकड़ों वाहन चालक उबड़-खाबड़ रास्ते पर धूल फांकते चलने को मजबूर हैं। दिसंबर माह में अफसरों ने दावा किया था कि मार्च तक फोरलेन का निर्माण पूरा कर लेंगे पर हकीकत यह है मई माह तक 247 ग्रामीणों को मुआवजा तक नहीं मिल पाया है। इससे लोग घर छोडऩे को तैयार नहीं है।चांपा-कोरबा नेशनल हाईवे की फोरलेन का निर्माण सडक़ का काम लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो पाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने चांपा से कोरबा 38.200 किलोमीटर लंबी फोरलेन सडक़ बनाने का काम 2 साल पहले शुरू किया था, लेकिन जमीन अधिग्रहण में देरी से काम लगातार बाधित रहा। सडक़ का ठेका 830 करोड़ रुपए में दिया गया है।अभी 80 प्रतिशत से अधिक काम पूरा कर लिया गया है, लेकिन मार्ग पर पडऩे वाले गांव कोथारी, मड़वारानी बरपाली, सरगबुदिया, पताड़ी, पहंदा में काम धीमी गति से चल रहा है। सर्वे में गड़बड़ी की वजह से भी ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि नए सर्वे के बाद 247 ग्रामीणों का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। इसके बाद इस प्रकरण को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भेजा गया था। वहां से मंजूरी मिलने के बाद अधिसूचना भी जारी की है।
बाक्स
कहां कितने प्रकरण
कुरुडीह – 7 उरगा -22 पताड़ी- 7 पहंदा- 10 सरगबुंदिया- 14 बरपाली- 25 पुरैना- 50 खरहरी- 36 कोथारी- 48 फरसवानी- 06 सराईपाली- 1 पचपेड़ी- 2 जमनीपाली- 10 नवलपुर – 3 बंजारी – 6

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This