Sunday, February 15, 2026

मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम

Must Read

मुड़ापार में नवरात्रि से मचेगी गरबा की धूम

कोरबा। दशहरा एवं गरबा उत्सव समिति रामलीला मैदान मुड़ापार में इस वर्ष भी गरबा का आयोजन किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से यहां गरबा की धूम मचेगी। दशहरा मैदान में रोजाना 9 दिनों तक रात 8 बजे से गरबा का आयोजन शुरू होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सप्तमी पर भंडारा का आयोजन किया गया है। 3 अक्टूबर को दीप प्रज्वलन और गरबा आरंभ होगा। दशमी 12 अक्टूबर को महिला कर्मा नर्तक दल द्वारा कर्मा नृत्य प्रदर्शन सहित झांकी निकाली जाएगी। साथ ही दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे। 50वें वर्ष किए जा रहे आयोजन से पहले यहां रामलीला का भी आयोजन किया गया। 26 से शुरू हुए रामलीला में मिर्जापुर के कलाकार अभिनय प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This