Friday, February 13, 2026

मेमू लोकल का परिचालन रहेगा प्रभावित

Must Read

मेमू लोकल का परिचालन रहेगा प्रभावित

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत उरगा- कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है । इस नई द्वि-दिशात्मक लाइन की कनेक्टिविटी के लिए कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में 30 एवं 31 अगस्त को एनआई का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन कोरबा- गेवरा रोड-कोरबा के मध्य निरस्त रहेगी। 30 एवं 31 अगस्त 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू कोरबा स्टेशन में समाप्त होगी तथा कोरबा-गेवरारोड के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 30 एवं 31 अगस्त को गेवरारोड से चलने वाली गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू कोरबा स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गेवरारोड-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी। 30 एवं 31 अगस्त 2025 को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू कोरबा स्टेशन में समाप्त होगी तथा कोरबा-गेवरारोड के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर को गेवरारोड से चलने वाली गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू कोरबा स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गेवरारोड-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This