Sunday, February 22, 2026

मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर दौड़ा रहे दोपहिया

Must Read

मोडिफाइड सायलेंसर लगाकर दौड़ा रहे दोपहिया

कोरबा। हर दिन सडक़ दुर्घटना घटित होने के बाद भी पुलिस प्रशासन नौसिखिये वाहन चालकों पर लगाम नहीं लगा पा रही। इन दिनों शहर में दुपहिया वाहन चालकों के कारण महिलाओं में सबसे अधिक आक्रोश देखने को मिल रहा है। दुपहिया वाहन चालक अपनी स्टाइलिश बाइक के सायलेंसर निकालकर तेज ध्वनि से वाहन दौड़ा रहे हैं, उसके बाद भी उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है।
स्थानीय प्रशासन की इस बेरूखी से स्कूली बच्चों के अलावा महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हर दिन दुपहिया वाहन चालकों की लापरवाही से कोई ना कोई घटना घटित हो रही है। जानकारी के अनुसार शहर में एक दर्जन से भी अधिक युवकों द्वारा अपनी बाइक का सायलेंसर निकालकर फर्राटे से वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। इन वाहनो से निकलने वाली तेज ध्वनि के कारण महिलाओं को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राहगीर महिलाएं अक्सर ऐसी तीव्र ध्वनि से विचलित होकर अपने वाहन से लडखड़ा जाती हैं। जिसके कारण कई बार छिटपुट हादसे भी घटित हो रहे हैं। चौक चौराहों में एक दर्जन से भी अधिक जवान हर समय तैनात रहते हैं, उनकी मौजूदगी में ही शरारती युवकों द्वारा अपनी वाहन से तेज ध्वनि निकालकर फर्राटे से दुपहिया वाहन दौड़ाए जा रहे है, पर उन पर कार्यवाही तो दूर उन्हें समझाइश देना भी पुलिस प्रशासन जरूरी नहीं समझता। यही कारण है कि इन दिनो दुपहिया वाहनों का शहर के एक बड़े वर्ग पर विपरीत असर पड़ रहा है।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This